फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली में हुई राष्ट्रीय स्कूल कुराश प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर के खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बालक और बालिका वर्ग में उपविजेता रहे। इन खिलाड़ियों के सहारनपुर पहुंचने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस राधा कृष्ण तिवारी, डीआईओएस द्वितीय रवि दत्त, एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धमेंद्र शर्मा, बीडी बाजोरिया कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने स्वागत किया। इस दौरान संतोष, रेणू त्रिपाठी, निकुंज चौधरी, सुरेश चंद पंवार, प्रवीन चौधरी, मोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


खिलाड़ी पदक कॉलेज
संजय स्वर्ण एसडी इंटर, कॉलेज
नव्वर रजत बीडी बाजोरिया इंटर, कॉलेज
शैली धीमान रजत आर्य कन्या इंटर, कॉलेज
गिन्नी सैनी रजत गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज
नाबिया कांस्य आर्य कन्या इंटर कॉलेज
नीशू कांस्य गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज
अंजली कांस्य गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें