सहारनपुर। जैन समाज के महामंत्री संजीव जैन ने कहा कि अवैध खनन के मामले में प्रशासन अमित जैन और उनके परिवार के लोगों का उत्पीड़न कर रहा है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जैन बाग स्थित धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान संजीव जैन ने कहा कि अवैध खनन के मामले में प्रशासन ने जिन तारीखों में अमित जैन पर जुर्माना लगाया, तब उनके पास और परिवार के सदस्यों पर खनन का कोई पट्टा नहीं था। प्रशासन ने 26 अगस्त 2015 को अमित जैन व उनके परिवार की जांच कर रिपोर्ट दी थी कि अवैध खनन के संबंध में कोई प्रतिकूल प्रविष्टि नहीं मिली है। यह रिपोर्ट प्रशासन ने शासन को भेजी थी, लेकिन अब बेवजह अमित जैन और उनके परिवार के सदस्यों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो जैन समाज आंदोलन करेगा। अध्यक्ष राजेश जैन, कुलभूषण जैन, विजेंद्र जैन, तरुण जैन, देवकुमार जैन, बंटी, राजीव जैन, संजय छोटा, अविनाश, संजय जैन, मुकेश गोयल, अलपेश जैन आदि मौजूद रहे।