फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती में सरकारी मकान खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद के नेतृत्व में कलसिया रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती में सरकारी मकान खाली कराया। बताया गया है कि इलियास पुत्र नाजिर नाम का व्यक्ति कई साल से इस मकान में अवैध रूप से रह रहा था। बुधवार की शाम निगम की टीम ने मकान खाली कराते हुए मकान पर कब्जा ले लिया। टीम में आरआई विकास और सुशील आदि शामिल रहे। नगर निगम ने मंगलवार को ही वाल्मीकि बस्ती और अन्य जगहों पर नगर निगम के मकानों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों को नोटिस जारी किया था। केशव प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को और लोगों से मकान खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें