कुश्ती में पदक जीतकर रोशन किया जनपद का नाम
सहारनपुर। मथुरा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के पहलवानों ने अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक झटके। प्रतियोगिता से लौटने पर जिला कुश्ती संघ की ओर से पदक विजेताओं का स्वागत किया गया।
जिला कुश्ती संघ सचिव गुलाब सिंह राणा ने बताया कि प्रतियोगिता 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित हुई, जिसमें सहारनपुर के चार पहलवानों ने पदक जीते। 45 किलोग्राम भार वर्ग की फ्री स्टाइल में राकेश कुमार ने कांस्य, 110 किलोग्राम भार वर्ग की ग्रीको रोमन में निखिल कुमार ने रजत, 110 किलोग्राम भार वर्ग की फ्री स्टाइल में अर्जुन राणा ने रजत और 65 किलोग्राम भार वर्ग की ग्रीको रोमन में आकाश चंदेना ने कांस्य पदक जीता। आरएसओ प्रेम कुमार, डॉ. एके गुप्ता, काशी नरेश यादव, यशपाल सिंह पुंडीर, करणपाल सिंह, प्रवीण चौधरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अर्जुन सिंह, संजीव कुमार, शिवानंदन यादव, बिजेंद्र सिंह, ब्रिजेश कुमार ने कोच प्रवीण कुमार यादव और चारों पदक विजेताओं को बधाई दी।