फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय जैन बने व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि जब तक व्यापारी संगठित नहीं होगा तब तक वह अपनी सुरक्षा नहीं कर सकता। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूद माहौल में व्यापारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह उनकी सुरक्षा को लेकर कड़ा कदम उठाए।
विज्ञापन

व्यापारियों के बैठक में व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने रामपुर मनिहारान नगर इकाई का गठन करते हुए विजय कुमार जैन का नगर अध्यक्ष मनोनित किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष भोपाल सैनी, योगेश कुमार, सलेक गुप्ता, महामंत्री संदीप वर्मा, मंत्री अरविंद कुमार प्रदीप लोधा नरेश सैनी, दीपक सिंघल, कोषाध्यक्ष अनील मनचंदा को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस मौके पर जिला इकाई के जिला महामंत्री मनोज ठाकुर, जिला संयोजक मामचंद पांचाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण सिंघल मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदीप चौधरी, राजेश संवई, मनोज जैन, मोनू सराफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें