सहारनपुर। अतुल्य शिक्षा व सामाजिक विकास समिति द्वारा महिलाओं और युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए चलाए गए तीन माह के ब्यूटीशियन कोर्स का समापन किया गया।
गढ़ी मलूक में प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को बेसिक ब्यूटीशियन कोर्स की जानकारी प्रशिक्षिका संगीता रानी ने समापन अवसर पर ब्राइडल मेकअप को दिखाते हुए दुल्हन का श्रृंगार कर दी। सचिव सरिता धवलहार ने बताया की हमारी संस्था महिलाओं और युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिमा को प्रथम, शिवानी को द्वितीय और सोनम को तृतीय स्थान मिला। आयशा ,गुलशफा, पारुल हिमांशी, शिखा, नेहा, मधु, रचना, सुनीता, माधुरी, रीतिका, प्रीति, नीलम गुंजन सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।