फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में करें राष्ट्रीयता की भावना का समावेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्र उदय जन जागरण मोटर साइकिल यात्रा का बुधवार को क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में समापन हो गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में विभाग प्रचारक प्रीतम सिंह ने कहा कि संघ कार्यकर्ता युवा पीढ़ी में राष्ट्रीयता की भावना का समावेश करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्र उदय जन जागरण मोटर साइकिल यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र उदय के लिये संपर्क अभियान चलाना है। इस अभियान के तहत मेरठ में होने वाले 25 फरवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। यात्रा में शामिल स्वयं सेवकों ने 75 गांवों का भ्रमण करते हुए ज्यादा से ज्यादा भागेदारी करने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड संचालक अशोक, पंकज, महिपाल, अर्जुन सिंह, अनुज कुमार, संजय कांबोज, अंकुश, अंकित, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें