सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीसरी इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एके डिमरी, डॉ. दुर्गेश राजमोहन और डॉ. दीपा चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. दीपा चौहान ने जीवन कौशल के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जीवन कौशल वह सकारात्मक योग्यता है, जो व्यक्ति को रोजमर्रा की जरूरतों व कठिनाइयों में जूझने में समर्थ बनाती है। डॉ. पूनम त्यागी ने व्यक्तित्व विकास के टिप्स विद्यार्थियों को दिए। डॉ. एके डिमरी ने कहा कि मनुष्य के लिए जीवन कौशल बेहद जरूरी है, क्योंकि ऐसा इनसान बुरे वक्त में भी धैर्य और साहस नहीं खोता है। कार्यक्रम में डॉ. सोनी मित्तल, डॉ. पूनम सड़ाना, डॉ. श्वेता अग्रवाल, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. प्रमोद पांडेय, इशरत, वीरेंद्र पांडेय, सागर गौतम, लोकेश, विकास, रजत, बसंत, अर्जुन, लक्ष्मी, वैशाली, शगुफ्ता, साफिया आदि मौजूद रहीं।