फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से आधी छुट्टी लेकर निकली छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज से आधी छुट्टी लेकर निकली छात्रा लापता
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। कॉलेज से आधी छुट्टी लेकर गई छात्रा घर नहीं पहुंची। परेशान परिजनों ने छात्रा की गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी है। गांव नल्हेडा निवासी समझोता की पुत्री नेहा चिलकाना में बस स्टैंड के निकट एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बुधवार को नेहा अपने भाई सूरजभान के साथ कॉलेज आई थी। दोपहर में आधी छुट्टी के समय नेहा स्वयं को अस्वस्थ बताकर प्रधानाचार्या से छुट्टी लेकर घर के लिए चली गई थी। उसके शाम तक भी घर न पहुंचने पर परिजनों ने कॉलेज में संपर्क किया गया। प्रधानाचार्या ने छात्रा के अवकाश लेकर घर जाने की बात कही। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें