सहारनपुर। यातायात माह के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का पुलिस ने ब्रिथ एनेलाइजर से चेक कर चालान किया।
यातायात प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान ब्रिथ एनेलाइजर से वाहन चालकों को टेस्ट किया। शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर चालान किया गया। टीएसआई तेजप्रताप सिंह ने बताया कि 76 वाहनों का चालान किया गया। एक वाहन को सीज किया गया और 13 हजार का जुर्माना वसूला गया है।