राव दाउद खां दूसरी बार
सीपीएम के जिला मंत्री बने
सहारनपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के तेहरवें जिला सम्मेलन में नौ सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें राव दाउद खां को दोबारा जिला मंत्री सुना गया।
रविवार को देहरादून रोड स्थित सभागार में हुए सम्मेलन में यह चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सुरेंद्र कुमार, नवनीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरिहर पांडे, रजनी राणा, राव आरिफ, सुलेमान को जिला कमेटी में चुना गया। एक स्थान रिक्त रखा गया है। सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन राज्य सचिवालय के सदस्य डीपी सिंह ने किया। झंडारोहण तिलकराज भाटिया ने किया। उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी के सदस्य सुरेंद्र सिंह, राव दाउद खां आदि ने भी विचार रखे। सम्मेलन में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर रासुका लगाने की निंदा की गई। उन्होंने रासुका हटाने की मांग भी की। अध्यक्षता सरोज वर्मा ने की।