फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और स्वास्थ्य पर और अधिक ध्यान दें प्रधान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा और स्वास्थ्य पर और अधिक ध्यान दें प्रधान : डीएम
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि गांव के विकास के लिए स्वयं ग्रामीणों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बीते समय में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की सुविधा चिंताजनक थी। अब शिक्षा में युद्धस्तर पर सुधार हुआ है। ऐसे में शिक्षकों को चाहिए कि वह अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि वह अपने गांव में शिक्षा व स्वास्थ्य की ओर अधिक ध्यान दें।
गांव नैनखेड़ी में ग्राम गौरव यात्रा व स्वच्छता महोत्सव के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि वह गांव के उत्थान के लिए युवक मंगलदल व महिला मंगल दल का गठन करे। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह ग्रामीण महिला कौशल विकास मिशन से जुड़कर अपने हुनर को बढ़ाएं। इस मौके पर सीडीओ संजीव रंजन ने ग्रामीणों से कहा कि प्रत्येक माता पिता का पहला कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों का स्कूल में भेजे, उन्होंने ग्रामीण किसानों का आह्वान किया कि वह खेती में आधुनिक तकनीक को अपनाकर अपनी आय को दोगुनी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि गांव के विकास में राजनीति से हटकर सभी सहयोग दें। उन्होंने कहा कि पूरे ब्लाक को खुले में शौच मुक्त करने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए तभी हम गांव का स्वच्छ रख सकते हैं। उन्होंने गांव नैनखेड़ी से अन्य ग्राम सभाओं को सीख लेने का आह्वान किया कि जिस प्रकार से यह गांव ग्रामीणों के सहयोग से पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त हो सका है। इस मौके पर गांव नैनखेड़ी के पचास ग्रामीणों को ग्राम गौरव स्वच्छता सम्मान का प्रमाण पत्र सौंपा गया और दस ग्राम प्रधानों को स्वास्थ्य ध्वज देकर सम्मानित भी किया गया। बाद में गांव में ग्राम गौरव यात्रा निकाली गई जिसमें संदेश दिया गया कि स्वच्छता की हमें स्वस्थ रख सकती है। इस दौरान एसडीएम नकुड़ अमित कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह, ग्राम सचिव आकाश कुमार, विजेन्द्र सिंह, अरूण चौधरी, संजीव कुमार, अजीत सिंह आद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें