सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सपा ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। सपा ने सहारनपुर वुड कार्विंग आर्टीजन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष साजिद चौधरी को नगर निगम में महापौर के पद पर प्रत्याशी घोषित किया है। सपा ने मुस्लिम गाडा पर अपना दांव लगाया है।
नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सपा ने अपने पत्ते खोलने शुुरू कर दिए हैं। उसने सहारनपुर के प्रसिद्ध वुड कार्विग उद्योग से जुडे़ साजिद चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि सपा ने अभी जिले की चार नगर पालिका परिषदों और 6 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा अभी तक नहीं की है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन पदों के लिए भी सपा प्रत्याशियों के नाम घोषित कर अपनी रणनीति स्पष्ट कर देगी। लखनऊ से सपा जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि सहारनपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए साजिद चौधरी के नाम पर पार्टी आलाकमान ने मुहर लगा दी है। पार्टी एकजुट होकर नगरीय निकाय के सारे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएग।