फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए उतारेंगे अपना प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। नगर पंचायत चुनाव को लेकर कस्बे में सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर गली-मोहल्लों में माथापच्ची शुरू हो गई है। बुधवार को मोहल्ला गाड़ान में कस्बे के कुछ जिम्मेदार लोगों की बैठक हुई, जिसमें काफी विचार-विमर्श के बाद इसी मोहल्ला निवासी हाजी इकराम को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते पूर्व सभासद अबुल हसन एवं हारून पहलवान ने कहा कि आज तक नगर पंचायत में जितने भी चेयरमैन चुने गए, सभी ने अपने वादाखिलाफी की। इंदिरा कालोनी और फूल कालोनी को आज तक नगर पंचायत में शामिल नहीं किया गया जा सका, जिससे इन कालोनियों के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे है। आबादी के हिसाब से अब तक बेहट को नगरपालिका का दर्जा मिल जाना चाहिए था, लेकिन किसी भी बोर्ड की तरफ से यह पहल नहीं की गई। पूर्व सभासद मोहम्मद शहजाद ने कहा कि इस बार सोच समझकर सभी लोगों ने एक राय रखी, कि अध्यक्ष पद के लिए हाजी इकराम को चुनाव लड़ाया जाए। हाजी इकराम ने कहा कि वह सभी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। बैठक में सपा नेता सईद मंसूर, गुलजार अहमद, रवि सिंघल, फैजान गाडा, आबाद सलमानी, परवेज मलिक, अल्लारक्खा खान, तौफिक अहमद, शेख नादिर, शेरू मिर्जा, इरफान ख्वाजा, शावेज शाह, अरशद शाह, सौरभ राठौर, महफूज कुरैशी, अबरार सपा नेता, राव जिशान, रिजवान सलमानी, इरफान सलमानी, मुकेश कुमार, उमेर अली, सचिन राठौर, संजय कुमार, महमूद गाड़ा आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें