फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नवंबर को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। डीएम द्वारा भाकियू का ज्ञापन नहीं लिए जाने के विरोध में यहां भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल के आवास पर हुई बैठक में छह: नवंबर को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पंचायत में चौधरी जगपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना रेट मात्र दस रुपये बढ़ाया गया है। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ता 27 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्होंने किसानों का ज्ञापन लेने से भी इंकार कर दिया। इसे लेकर किसानों में जबरदस्त रोष है। किसानों की पंचायत में डीएम के इस बर्ताव को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की गई है। कहा कि छह: नवंबर को किसान जिला मुख्यालय पर अपने हक की लड़ाई को लेकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शन में भाग ले। पंचायत में ठा. राजबीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, रमेश कुमार, शिबचरण सिंह, देवेंद्र, तीर्थपाल, हरपाल, बलबीर सिंह, सीता राम, संदीप, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें