फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवमी पर उमड़ा सिद्धपीठ पर आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
नवमी पर उमड़ा सिद्धपीठ में आस्था का सैलाब
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के नवमी पर भक्तों की भारी भीड़ पहुंची। मां के भक्त ने डीजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर मां के भजनों का गुणगान किया। भक्तों ने घंटों लाइनों में लगकर मां भगवती को प्रसाद चढ़ाकर देश और परिवार कल्याण के लिए मन्नत मांगी।
विज्ञापन

शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ माता शाकंभरी देवी के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। बाबा भूरादेव मंदिर से लेकर माता के दरबार तक कुछ भक्त लेट-लेटकर पहुंचे। उधर, सिद्धपीठ के व्यवस्थापक राणा परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी विश्व कल्याण के लिए शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें काशी, हरिद्वार और बनारस से विद्वान पंडितों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। पूर्णिमा पर्व पर पूर्ण आहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें