नकुड़ (सहारनपुर)। केल्विन सेंट्रल एकेडमी में द्वितीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने खेलकूद के साथ-साथ सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। खेल प्रतियोगिता में सीबीएसई बोर्ड के बीस से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
क्रीड़ा उत्सव का शुभारंभ भाजपा नेता प्रीतम सिंह गुर्जर और विद्यालय के मैनेजर पुष्कर सैनी ने संयुक्त रूप से किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में खो खो में रेडियन पब्लिक स्कूल, ननौता ने दिव्या पब्लिक स्कूल बड़गांव को हरा मेडल जीता। जबकि लंबी कूद में केल्विन सेंट्रल एकेडमी ने गोल्ड जीता। 400 मीटर दौड़ में केल्विन सेंट्रल एकेडमी, नकुड़ ने रेडियन पब्लिक स्कूल, ननौता को हरा मेडल जीता। जबकि 100 मीटर दौड़ में जिला सिंह पब्लिक स्कूल, तिरपड़ी ने केल्विन स्कूल को हरा बाजी मारी।
वहीं, 200 मीटर दौड़ में दिव्या पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गोल्ड जीता। इसके अलावा पतंजलि स्कूल नकुड़, विश्वामित्र स्कूल गंगोह, राजीव मेमोरियल स्कूल गंगोह के छात्रों ने भी विभिन्न खेलों में मेडल जीते। विद्यालय के मैनेजर पुष्कर सैनी और प्रधानाचार्य संजीव डबराल विजेता छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीता सैनी, प्रदीप राठी, सचिन सैनी, योगेश राठी, उदयवीर सिंह, पूजा कश्यप, कीर्ति सैनी आदि का योगदान रहा।