सहारनपुर। जिला टेबिल टेनिस संघ के तत्वाधान में आयोजित इंटर स्कूल टीटी चैंपियनशिप का समापन किया गया। सेंट मेरी गर्ल्स ने ऑल ओवर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रेनबो स्कूल को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जिला टेबिल टेनिस संघ के तत्वाधान में आयोजित इंटर स्कूल टीटी चैंपियनशिप का के मुख्य अतिथि सपा नेता मनीष अरोड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। विजेताओं में सर्वाधिक अंक 102 के साथ टीम इवैंट में सेंट मेरी गर्ल्स ने ऑल ओवर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रेनबो स्कूल रहा। इस दौरान शीतल, प्रदीप, अलंकार, किशोर, दीपांश बजाज, अभिषेक चटर्जी, संकल्प नैब, धर्मेंद्र, तेजस्वी चौहान, ध्रुव अरोड़ा, पुष्पेंद्र सैनी, विवेक वत्स, विजय चावला, प्रणव सिक्का मौजूद रहे।