फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों को लगेंगे बॉडी बाउंड कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाहियों को लगेंगे बॉडी बाउंड कैमरे
विज्ञापन


सहारनपुर। सिपाहियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर उन पर कार्रवाई की मांग करने के मामलों की सही जानकारी के लिए अब पुलिस कर्मियों को बॉडी बाउंड कैमरे लगाए जाएंगे। कॉलर अथवा जेब पर लगे कैमरे से होने वाली रिकार्डिंग के आधार पर अधिकारी सही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
शहर के पब्लिक एरिया में तैनात रहने वाले एवं यातायात पुलिस कर्मियों को बॉडी बाउंड कैमरे दिए जाएंगे। ये कैमरे पुलिसकर्मी के कालर, सोल्डर बेंड अथवा जेब पर लगाए जाएंगे। इससे पुलिसकर्मी और सामने वाले व्यक्ति केे संवाद को पूरी तरह से रिकार्ड किया जा सके। साथ ही किसी प्रकार की अभद्रता होने पर कैमरे में रिकार्ड भी हो सके। इससे अभद्रता के आरोपों की सही जांच हो सकेगी और दोषी पर कार्रवाई भी की जा सकेगी। फिलहाल शहरी इलाके में इसका प्रयोग करने का निर्णय लिया गया है। खासकर घंटाघर चौक, बाजोरिया चौक, कलक्ट्रेट, कचहरी तिराहा पर तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों को कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर लगने वाले अभद्रता के आरोपों एवं किसी भी घटना की सही जानकारी के लिए पुलिसकर्मियों के लिए बॉडी बाउंड कैमरे मंगाए गए है। फिलहाल 30 कैमरे प्रयोग के तौर पर लगवाए जा रहे हैं। सही उपयोग होने पर अन्य के लिए व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें