फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। सहारनपुर-विकासनगर रूट की प्राइवेट यात्री बस शनिवार की शाम नरपट्टा टूटने से नौगांवा के पास बरसाती नदी के पुल से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि बस एक शीशम के भारी भरकम पेड़ से अटकने के कारण पलटने से बच गई, वरना बस में सवार सभी लगभग 55 यात्रियों की जान पर बन सकती थी। हादसे में करीब 15 सवारियां घायल हुई हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

हादसा करीब शाम पांच बजे मिर्जापुर-सुंदरपुर रोड पर हुआ। सहारनपुर-विकासनगर रूट की प्राइवेट बस संख्या-यूपी 14 बीपी/7338 शाम सवा चार बजे सहारनपुर से सवारियां लेकर उत्तराखंड के विकासनगर के लिए चली थी। नौगांवा गांव के पास बस का नरपट्टा टूट गया और अनियंत्रित होकर बस बरसाती नदी के पुल की अप्रोच से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि बस नीचे गिरने पर एक शीशम के पेड़ से अटक गई और पलटने से बच गई। वरना बस में सवार करीब 55 यात्रियों की जान पर बन सकती थी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पास ही क्रिकेट खेल रहे युवकों ने पुलिस को सूचना देकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। करीब 15 यात्रियों को गंभीर चोट लगी थी, जबकि बाकी सवारियां चोटिल थी। 108 एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में राजकुमार (45), नोवामणि (38), आरोमणि (30), गृहमणि (15), टाइटस मणि (12) निवासी गोरखपुर, पंपी (45) विकासनगर, शाहरुख (30) विकासनगर, अंजलि (35), अंशिका (14), वृंदा (6), प्रियांशी (12) चिलकाना रोड सहारनपुर, सतीश (40) निवासी गांव कोठड़ी, बलजीत और उनकी पत्नी सुशीला सैनी निवासी पेपर मिल रोड सहारनपुर, मांगेराम, पत्नी ललिता निवासी मातागढ़ सहारनपुर आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें