फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड -- सहारनपुर पहुंचे एसआईटी अध्यक्ष एडीजी संजय सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी बुधवार सुबह से जांच शुरू कर देगी। एसआईटी अध्यक्ष अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) संजय सिंघल मंगलवार शाम सहारनपुर पहुंच गए। उन्होंने अब तक की जांच रिपोर्ट तलब की तथा अधिकारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

शासन स्तर से जहरीली शराब कांड एवं मौतों के मामले की जांच के लिए एडीजी (रेलवे) संजय सिंघल की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया है। जिसमें सहारनपुर के आईजी शरद सचान एवं मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी को भी शामिल किया गया। दो दिन से एसआईटी के दोनों सदस्य मंडलायुक्त एवं आईजी इसकी रिपोर्ट तैयार कर रहे थे। वहीं, मंगलवार शाम एसआईटी अध्यक्ष एडीजी रेलवे संजय सिंघल सहारनपुर पहुंच गए। आईटीसी गेस्ट हाउस में उन्होंने एसआईटी के सदस्य आईजी एवं मंडलायुक्त से मामले की रिपोर्ट प्राप्त की। साथ ही जिलाधिकारी से भी मामले की जानकारी ली। उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में संबंधित अधिकारियों से काफी देर तक पूछताछ की। आईजी शरद सचान ने बताया कि एडीजी संजय सिंघल ने अभी मामले की जानकारी ली है। बुधवार को प्रभावित गांवों में टीम पहुंचेगी और जांच करेगी। लोगों से भी पूछताछ की जाएगी और संबंधित अधिकारियों से भी रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें