फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मियों और शिक्षकों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मियों और शिक्षकों की हड़ताल जारी
विज्ञापन

सहारनपुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों और शिक्षकों ने हकीकत नगर स्थित धरनास्थल पर धरना प्रदर्शन किया और सरकार पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच और आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में धरना दिया गया। इसमें विभिन्न विभागों के शिक्षकों और राज्य कर्मचारी शामिल हुए। पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष संदीप सिंह पवार ने कहा कि प्रदेश सरकार के रवैये से कर्मचारी आहत हैं। अभी कर्मचारी समाज पूर्ण मनोयोग से हड़ताल में शामिल होगा तो सरकारी मशीनरी ठप करने से भी नहीं हिचकेंगे। संयोजक सीपी सिंह ने कहा कि वर्षों तक सेवा करने के बाद कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी जाती है, जबकि सांसद, विधायक को पेंशन की व्यवस्था चल रही है। इस दौरान रविंद्र कुमार, अमरपाल सिंह, डाक्टर दीपक, प्रमेश कुमार, बीपी रावत, सरदार सिंह, आरपी कांबोज, अरविंद यादव, राजीव यादव, विजयपाल सिंह, तालिब हसन, डाक्टर नौशाद, सुरेश कुमार, योगिता पालीवाल, रूबी नरुला आदि ने विचार रखे और नारेबाजी की गई। धरना प्रदर्शन का संचालन अशोक मलिक और राजीव यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें