फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप पर मिल रही गंदगी की शिकायतों की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
एप पर मिल रही गंदगी की शिकायतों की अनदेखी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वच्छता मोहुआ एप पर की जा रही गंदगी से जुड़ी शिकायतों में से ज्यादातर को नगर निगम नजरअंदाज कर रहा है। कई लोगों ने एक ही शिकायत को बार-बार किया है, मगर उसके बाद भी निस्तारण नहीं हुआ है। नगर निगम के रवैये को लेकर शिकायतकर्ताओं में नाराजगी है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार ने स्वच्छता मोहुआ नाम से एप जारी किया था, जिसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर कोई भी व्यक्ति गंदगी संबंधी शिकायतें कर सकता है। एप में दिए गए विकल्प में गंदगी की फोटो खींचकर या वीडियो बनाकर शिकायत की जा सकती है। नगर निगम सहारनपुर ने जुलाई 2018 में स्वच्छता मोहुआ एप को अपनाया। मगर यह एप एक्टिव अक्तूबर 2018 में हुआ। नगर निगम की अपील पर लोगों ने इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर उत्साहपूर्वक शिकायतें कीं। नवंबर में कुल 452 शिकायतें एप के माध्यम से की गईं, मगर नगर निगम मात्र 17 प्रतिशत को ही निस्तारित कर सका। दिसंबर 2018 में कुल 701 शिकायतें एप पर आईं, जिनमें से 42.51 फीसदी शिकायतों का निस्तारण हुआ। शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण नहीं होने से शिकायतकर्ता नाराज हैं। जनवरी 2019 में शिकायतें मिलने का सिलसिला जारी है। तीन दिन पहले तक जनवरी माह में 145 शिकायतें प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन


डाउन लोडिंग का लक्ष्य प्राप्त किया
स्वच्छता मोहुआ एप को अधिक से अधिक लोग डाउनलोड करें इसके लिए करीब 22 हजार डाउनलोडिंग का लक्ष्य रखा गया था। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 20 जनवरी तक 21 हजार से अधिक लोग एप को डाउनलोड कर चुके थे। जिसे लेकर नगर निगम के अधिकारी संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


एप पर मिल रही शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। पिछले करीब दो महीने से नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में जुटा है, जिसकी वजह से कुछ शिकायतें निस्तारित होने से रह गई होंगी। मगर वर्तमान में सहारनपुर सफाई के मामले में अन्य नगर निगमों से कहीं बेहतर है। यही वजह है कि जनवरी में एप पर आई शिकायतें गत दो महीनों की तुलना में बेहद कम हैं।
डॉ. गीताराम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें