नए कप्तान ने शाकंभरी के दर्शन कर किया थानों का निरीक्षण
बेहट। जनपद में नवागंतुक एसएसपी दिनेश कुमार ने मंगलवार को सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए। एसएसपी ने कोतवाली बेहट का भी निरीक्षण किया और खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बता दें कि एसएसपी दिनेश कुमार ने मंगलवार को ही चार्ज संभाला है। चार्ज संभालने के बाद एसएसपी सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे और प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद एसएसपी मिर्जापुर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने कंप्यूटर रूम का निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाना प्रभारी योगेश शर्मा से जानकारी ली। एसएसपी ने कोतवाली बेहट का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कोतवाली भवन देखा और इंसपेक्टर छोटे सिंह से अपराध से संबंधित जानकारी ली। एसएसपी ने कंप्यूटर रूम व हवालात का भी निरीक्षण किया। एसएसपी ने खामियों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि जनपद को अपराध मुक्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। अपराधियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सीओ बेहट भी मौजूद रहे।