फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर की विचाराधारा को भाजपा बढ़ा रही आगे : रत्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा अनुुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद रत्न ने कहा कि भाजपा ही संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की विचाराधारा हो आगे बढ़ाने का काम कर रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती दौलतमंदों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद रत्न ने कहा कि आंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रमुख पांच स्थलों को भाजपा द्वारा ही पंच तीर्थ के नाम से स्थापित कराया गया। दलित काफी समय से यह मांग करते आ रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुसूचित वर्ग और गरीबों को ध्यान में रखते हुए जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। मोदी और योगी सरकार में हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि चुनाव में भाजपा द्वारा ही सबसे ज्यादा दलित प्रत्याशी उतारे जाते हैं। भाजपा ने ही देश के र्स्वोच्च राष्ट्रपति पद पर राम नाथ कोविंद को बैठाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में दलित एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष जसबीर मोघा, नरेश धनगर, राजेश वाल्मीकि, अशववी वालिया, राजकुमार जाटव, अरूण, मुकेश, मुकल प्रान, राजू सिंह, सोम प्रकाश कोरी, राकेश बिरला, विकास जाटव, वेद प्रकाश कोरी, अनिल कोरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें