गंगोह/लखनौती (सहारनपुर)। ग्राम शाहपुर में मदरसा कुव्वत-उल-इस्लाम में राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश के प्रति आपसी भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित उक्त प्रतियोगिता में दो दर्जन से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिह्न एवं नगद धनराशि प्रदान की गई। दारुल उलूम देवबंद के छात्र मो. सोहेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मदरसे में कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अहमद खान मुरादाबादी, मौलाना राशिद सहारनपुर एवं मजाहिर हसन राणा ने किया। मदरसे के जिम्मेदार मौलाना मो. दानिश ने बताया कि शायर इमरान प्रतापगढ़ी के सौजन्य से देश भर के ग्रामीण अंचल में स्थित मदरसों में उक्त आयोजन किये जा रहे हैं। इसी श्रंखला में क्षेत्र के ग्राम शाहपुर के मदरसा कुव्वत-उल-इस्लाम में भी उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 25 से ज्यादा तालिबें इल्मों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे दारुल उलूम देवबंद के छात्र मो सोहेल को 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहे मो. दानिश को 1600 रुपये और तीसरे स्थान पर रहे मो. अब्दुल्ला को 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा कुछ अन्य बच्चों को 200-200 रुपये की धनराशि बतौर प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान की गई। कार्यक्रम में मो. नसीम, हाफिज मुराद, मौलाना अशरफ, कारी इफ्तिखार, कारी तहसीन, कारी उमरदीन मौजूद रहे।