फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के कुंड में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी के कुंड में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। जसमोर गांव के पास बरसाती नदी में बने गहरे कुंड में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। साथ में नदी की तरफ गए बच्चों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसा करीब 4 बजे हुआ। जसमोर गांव निवासी पिंकू का 14 वर्षीय बेटा प्रियांशु बच्चों के साथ बरसाती नदी की तरफ नदी में बने कुंड में भरे पानी में नहाने के लिए गया था। नदी की ढांग से जैसे ही प्रियांशु ने कुंड में भरे पानी में छलांग लगाई, तो वह गहराई अधिक होने के कारण पानी के अंदर ही रह गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो साथ में मौजूद बच्चे दौड़ते हुए गांव में पहुंचे और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पानी के अंदर से प्रियांशु को मृत हालत में बाहर निकाला। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले आए। मासूम बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें