फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान पर रही नदियां, घरों में भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। शिवालिक की पहाड़ियों पर सोमवार की सुबह जोरदार बारिश के बाद नदियों के उफान पर आने के चलते लोगों के घरों में पानी भर गया। इससे ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है। सुबह हुई जोरदार बारिश के बाद क्षेत्र की हिंडन, सोलानी, लालो, मोहंड रो आदि नदियां उफान पर रही। इसके चलते सुंदरपुर शाकुंभरी मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा। दोपहर बाद पानी कम होने पर ही आवागमन सुचारु हो सका। सोमवार की सुबह हुई जोरदार बारिश के बाद पहाड़ों से निकलने वाली नदियों में पानी तेज बहाव होने के कारण इसका कटाव सड़क के किनारे पर बसे गांवों सतपुरा, खुशालीपुर, बादशाहपुर आदि गांवों में हुआ। इसके चलते पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया। इससे लोगों का भारी नुकसान हुआ है। सतपुरा में देशराज सिंह, चमेल सिंह, नरेंद्र सैनी, दिनेश आदि ने बताया कि घरों में पानी घुसने से उनका काफी नुकसान हुआ है। गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने बिछा खड़ंजा भी पानी आने से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें