नानौता। क्षेत्र के गांव कचराई में भारत स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों तथा सफाई कर्मियों ने गांव के प्रवेश मार्ग सहित गलियों से गंदगी हटाई।
सोमवार को कचराई ग्राम प्रधान विजेंद्र त्यागी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जेसीबी लगाकर गांव के प्रवेश मार्ग सहित आसपास फैली कुर्ड़ियों को हटवाकर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के अंतर्गत गांव की गलियों तथा नालियों की सफाई कराते हुए प्रधान विजेंद्र त्यागी ने कहा कि गलियां और नालियां साफ रहने से बीमारियां दूर रहेगी। जिससे ग्रामीण स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित रुप से सफाई रखने की आदत डालने की अपील भी की। सफाई अभियान के दौरान ग्राम सचिव रितिक चौधरी, विकास शर्मा, सविता शर्मा, मामचंद त्यागी, जोगेंद्र त्यागी, उमेरखान, दीपचंद शर्मा, उस्मान अंसारी, सतेंद्र, रजनीश, दयाराम सिद्धार्थ त्यागी, नीरज, नाथीराम तथा चरण सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।