फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच कांवड़िए घायल, सीएचसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में पांच कांवड़िए घायल, सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे पांच कांवडिए अलग अलग सड़क हादसे में घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी आकाश कुमार, संजीव सिंह और रोहित कुमार बाइक से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। जब वह सहारनपुर मुुजफ्फरनगर हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पीछे से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। जिन्हें टोल प्लाजा कर्मियों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, देवबंद मंगलौर मार्ग पर पड़ने वाले दुगचाड़ा गांव के समीप बाइक स्लिप होने के चलते बुलंदशहर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी सचिन गुप्ता और दीपक साहू घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मद्द से पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों लोग कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें