फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ध्वस्त हुआ देहरादून हाइवे, जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से ध्वस्त हुआ देहरादून हाइवे, जाम लगा
विज्ञापन

सहारनपुर। तीन दिन लगातार हुई बारिश के बीच भारी वाहनों के चलने से देहरादून हाइवे में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इसकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। शनिवार की शाम गड्डों की वजह से हाइवे पर जाम लगा रहा। इतना ही नहीं, इसी मार्ग से कांवड़ियों को गुजरना है। ऐसे में कांवड़ियों की राह मुश्किल होना लाजिमी है।
विज्ञापन

देहरादून हाइवे वर्षों से जर्जर पड़ा है। कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। मगर प्रशासन अभी तक हाइवे को दुरुस्त नहीं कर सका है। बृहस्पतिवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश और भारी वाहनों के चलने की वजह से हाइवे के गड्ढे और गहरे हो गए हैं। सड़क की बजरियां उखड़कर सड़क पर फैली हैं। सड़क टूटी होने की वजह से शनिवार की शाम वाहनों की कतार लग गई। उधर, शहर के अन्य मार्ग भी बारिश की वजह से जर्जर हो चुके हैं। नई बनी सड़कों की बजरी भी उखड़कर बाहर आ गई है। गली और मोहल्लों की सड़कों की भी हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें