फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने चलाया पोल खोल धावा बोल अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर । राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा भाजपा सरकार ने बिजली दरों में भारी वृद्धि करके आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन

कैसर सलीम शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गांवों दतौली मुगल, अल्हेड़ी, सरदाहेड़ी व चौबारा आदि गांवों में जनसंपर्क कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार की मार गरीब किसान व मजदूर पर पड़ रही है। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे रालोद द्वारा भ्रष्टाचार तथा विद्युत की बढ़ी दरों के विरोध में चलाए जा रहे पोल खोल धावा बोल अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। प्रदेश महासचिव चौधरी धीरसिंह ने कहा कि बिजली चोरी के आरोप में अधिकारी सीधे साधे किसानों और मजदूरों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने का काम कर रही है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष उस्मान राव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर व किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष विक्रम सिंह आदि ने भी विचार रखे। अलीहसन, महबूब आलम, राव मुस्तकीम, संजय सिंह, भगतसिंह, मो इमरान, रविंद्र कुमार, फैमूदीन, रफीक अहमद, सुखपालसिंह, राजेंद्र कुमार, अवनीश सैनी, विजय पाल, राजेंद्र कुमार, मो शफी, राव इरफान, मो फुरकान, विरासत अली, मो नफासत, नजाकत हुसैन व रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें