फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे अधूरे पड़े शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव तुरमतखेड़ी में अधबने शौचालय प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा प्रधान और सचिव से कई बार गुहार लगाने के बावजूद शौचालय निर्माण पूर्ण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव तुरमत खेडी निवासी म़ुनव्वर के नेतृत्व में बुधवार को ग्रामीण एसडीएम देवेंद्र प्रसाद से मिले। एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने सचिव व ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि गांव के अधिकांश शौचालय अधूरे पड़े हैं। इनमें गड्ढा खोद दिया गया है पर उन्हें ढका नहीं गया है। इन गड्ढों में गिरने से कभी भी हादसा हो सकता है। कुछ शौचालय ऐसे हैं, जिन पर दरवाजा तक नहीं लगाया गया है और न ही छत बनाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में तहसील समाधान दिवस में भी शिकायती पत्र दिया था परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। गांव में सभी शौचालय गत वित्तीय वर्ष में बनाए गए थे।
इस संबंध में ग्राम सचिव राहुल कुमार ने माना कि गांव में आधे अधूरे शौचालय हैं। इनकी सूची बना ली गई है। एक सप्ताह के भीतर उनका निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें