फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के इतिहास की जानकारी देगी पंचायती राज इन इंडिया पुस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. महीपाल की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक पंचायती राज इन इंडिया में भारत में पंचायत के इतिहास की जानकारी देगी। इस पुस्तक से पहले पंचायत राज के एक्सपर्ट माने जाने वाले डॉ. महीपाल की हिंदी और अंग्रेजी में चार पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार में निदेशक रहे और राष्ट्रपति से सम्मानित डॉ. महीपाल सहारनपुर के गांव बहादरपुर के मूल निवासी हैं। भारत सरकार के प्रकाशन विभाग ने हाल ही में पंचायती राज पर उनकी नई पुस्तक पंचायती राज इन इंडिया का अंग्रेजी में प्रकाशन किया है। इससे पहले नेशनल बुक ट्रस्ट से पंचायती राज, चुनौतियां एवं संभावनाएं, ग्राम नियोजन, भारत में स्वच्छता अभियान: कार्यनीति एवं क्रियान्वयन, और पंचायती राज में महिलाएं: चुनौतियां एवं संभावनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा उनकी चार किताबें अंग्रेजी भी प्रकाशित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें