फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन कल्याण को मां गंगा को पृथ्वी पर कराया अवतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में महाराजा भगीरथ जयंती धूमधाम से मनाई। कई जगहों पर हवन यज्ञ कर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाराजा भागीरथ का अनुसरण किया गया।
विज्ञापन

गांव मनोहरपुर में ऑल इंडिया सैनी सभा के उपाध्यक्ष डा. ओमपाल सैनी के नेतृत्व में हवन यज्ञ कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अध्यक्ष अशोक सैनी और राम अवतार सैनी ने कहा कि महाराजा भागीरथ ने जन कल्याण के लिए माता गंगा को पृथ्वी पर अवतरित कराया था। हमें भी महाराजा भगीरथ प्रयास की तरह ही कार्य करनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग सत्ता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सैनी ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को हमें दूर करना होगा। उन्होंने नौजवानों से नशाखोरी से दूर रहने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष पंकज सैनी ने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाने पर बल दिया। पूर्व प्रधान नेत्रपाल सेनी, सोमपाल सैनी, चेतराम, पितांबर, भरत, तेजपाल सैनी, अंकित सैनी, नरेश सैनी, ममता, मुनेश, निकिता, संगीता मौजूद रही। उधर, पिछड़ा समाज सत्ता मोर्चा द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा भागीरथ के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह सैनी ने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व महाराजा भागीरथ जन कल्याण हेतु मोक्षदायिनी मां गंगा को घोर तपस्या कर पृथ्वी पर लाए। हमें महाराजा भागीरथ का अनुसरण करना चाहिए। डा. सत्यपाल सैनी, नरेंद्र सैनी, गुरुप्रसाद मिश्रा, बलवंत सिंह, जल सिंह सैनी, अतर सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रीतम सिंह सैनी और संचालन ओम प्रकाश वर्मा ने किया। इसके अलावा महानगर में अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें