सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में शादी समारोह में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पंजाब के जनपद फिरोजपुर के गुरु रामदासनगर निवासी 35 वर्षीय अमन पुत्र सोमा थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकरहेटी में रहता था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को वह क्षेत्र के गांव जमालपुर में रिश्तेदारी में हो रही शादी समारोह में शामिल होने गया था। बरात चढ़त के दौरान नाचते गाते समय अचानक अमन बेहोश होकर गिर गया। रिश्तेदार तुरंत अमन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंजाब से परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए थे। इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।