बिहारीगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा कसबे के प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम में चयन होने से क्षेत्रीय अभिभावकों में उत्साह है। विनोद कुमार, यशपाल प्रजापति, धनीराम पुंडीर, दिनेश चौहान, मनोज कुमार, संजय आदि का कहना है कि सरकार ने निर्धन परिवार के लोगों को भी अंग्रेजी माध्यम शिक्षा देने का जो बीड़ा उठाया है वह सराहनीय कदम है। बालेश्वर, जातीराम, संदीप कुमार, जगत सिंह आदि का कहना है कि प्राइवेट स्कूलों की लूट ने पूरी तरह से कमर तोड़ दी है। फीस व स्कूली किताबों, पंजीकरण एवं बिल्डिंग फीस के नाम पर अभिभावकों का जमकर शोषण किया जाता रहा है। सरकार के इस कदम से उनके बच्चों को भी अब अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिल सकेगी।