फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने जाना जिला अस्पताल का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की टीम ने जाना जिला अस्पताल का हाल
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली से आई विशेष टीम ने एसबीडी जिला अस्पताल का दौरा किया। टीम ने जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और समस्याओं के बारे जानकारी जुटाई। साथ ही भविष्य में क्या बेहतर हो सकता है। इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ चर्चा की। टीम जल्द अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
विज्ञापन

शासन सरकारी अस्पतालों में मौजूदा सुविधाओं और समस्याओं का आंकलन करा रहा है। इसके सर्वे की जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी को सौंपी गई है। दिल्ली की यह टीम मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंची थी। टीम ने यहां प्रत्येक वार्ड और ओपीडी में जाकर मरीजों को मिल रही सुविधाओं को देखा और दर्ज किया। साथ ही मरीजों और तीमारदारों की समस्याओं को भी बारीकी से परखा। बुधवार को आधा दिन टीम जिला अस्पताल में ही रही। टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की, जिसके बाद टीम लौट गई। उधर, सीएमएस डॉ. सत्य सिंह ने बताया कि टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। जिसके बाद शासन जरूरत के हिसाब से अस्पताल में सुविधाएं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें