फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलैंस सेवा बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी से एंबुलेंस हटने पर मरीज परेशान
विज्ञापन


बिहारीगढ़। कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस हटने से हादसों में घायल लोगों के लिए उपचार में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पीएचसी पर फिर से एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारीगढ़ पर पिछले पांच माह से 108 एंबुलेंस हटा दी गई। इसके चलते इस क्षेत्र में होने हादसों के घायलों और अन्य गंभीर मरीजों को आपात चिकित्सा पाने में परेशानी हो रही है। अब घायल मरीजों के लिए या तो फतेहपुर या फिर सहारनपुर से एंबुलेंस मंगानी पड़ती है। इससे मरीजों को उपचार देने में देरी होती है। क्षेत्र के निवासियों जयपाल कांबोज, मुकेश, मोहित कांबोज, हनी कांबोज, मदनपाल, त्रिलोक राठौर, मनोज कुमार, नरेश गोयल आदि ग्रामीणों ने पीएचसी पर फिर से एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें