फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने कैराना उपचुनाव की रणनीतृ तैयार की

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद ने कैराना उपचुुनाव की रणनीति तैयार की
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने रविवार को कैराना उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा कि गंगोह और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर कमेटियों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को देहरादून रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि पार्टी कैराना लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। जिले की गंगोह और नकुड़ विधानसभा सीटों पर सेक्टर कमेटियों का गठन कर दिया गया है। प्रदेश सचिव रजनीश चौहान ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी और गेहूं क्रय केंद्रों पर आ रही समस्याओं को लेकर तीन मई को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, सतपाल वर्मा, भूपेश्वर त्यागी, भूरा मलिक, चौधरी अयूब हसन, फखरूल इस्लाम, रमेश चौहान आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता चौधरी अर्जुन सिंह ने की। मनोज वर्मा, आनंद, सुमित, अरविंद, पंकज चौधरी, अशोक मुखिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें