महर्षि कश्यप जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे डिप्टी सीएम
सहारनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि 11 अप्रैल को धूमधाम से महर्षि कश्यप जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केेशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दामोदरपुरी स्थित आईटी सैल कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि 11 अप्रैल को गांधी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कश्यप समाज में शैक्षिक जागृति लाए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कमल मोहन दास कश्यप, लक्ष्मण दास कश्यप, धन प्रकाश कश्यप, सुभाष कश्यप, बसंत प्रधान, शीशपाल, विनोद कश्यप, अनमोल कश्यप आदि मौजूद रहे।