सहारनपुर। देहरादून चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के पीछे शराब का ठेका खोलने के विरोध में स्थानीय निवासियों और उत्तरप्रदेश व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को डीएम को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा के पीछे शराब का ठेका खोलने का विरोध किया जाएगा। इसके विरोध में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब का ठेका खुलने से यहां पर असामाजिक तत्वों से स्थानीय निवासी परेशान हो जाएंगे। नाथीराम पठेड़िया, शाहिद अंसारी, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, हिमांशु, नौशाद, प्रवीन, नदीम, सरोज रानी, अहमद, संतोष, अनिल, चांद, अफजाल अंसारी आदि रहे।