फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में किसी शिकायत का समाधान नहीं, अधिकारियों ने बांटे चैक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ब्लॉक कार्यालय में आयोजित समाधान दिवस में करीब डेढ़ दर्जन शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, लेकिन किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान एडीएम (एफ) ने दुघर्टना सहायता योजना खलिहान व अग्निकांड सहायता के तहत पांच लोगों को चैक प्रदान किए।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस, चकबंदी, नगर पालिका, विकास खंड कार्यालय नागल, विद्युत निगम आदि विभागों से संबंधित करीब 16 शिकायतें अधिकारियों को प्राप्त हुईं। लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इसके लिए अधिकारियों ने अधीनस्थों को निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान एडीएम (एफ) विनोद कुमार ने अग्निकांड सहायता व दुघर्टना सहायता योजना के तहत कुरड़ी गांव निवासी नईम खान की पत्नी आफिया को 30 हजार, कोरवां गांव निवासी राजवीर की पत्नी कमलेश 28 हजार रुपये, मंझौल जबरदस्तपुर निवासी रहतू को 15 हजार रुपये, जखवाला गांव निवासी कुंवरपाल को 3 हजार रुपये व चंदेना कोली निवासी राजवीर को 15 हजार रुपये का सहायता राशि चैक सौंपा। इस मौके पर एसडीएम रामविलास यादव, तहसीलदार परमानंद झा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें