फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होल्ले महल्ले पर पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से होल्ले-महल्ले के 71वें पर्व पर पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु के अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। नगर कीर्तन नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पर आकर संपन्न हुआ। धार्मिक कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, मुजफ्फरनगर, गंगोह व शामली की संगत ने धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में आयोजित तीन दिवसीय होल्ले-महल्ले के पर्व का शुभारंभ 19 मार्च को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ व निशान साहिब के चोले की सेवा के साथ हुआ। धार्मिक कार्यक्रम के तीसरे दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ की समाप्ति के पश्चात धार्मिक दीवान में हरियाणा के करनाल से आये कथावाचक, जगाधरी आए रागी गुलजार सिंह, यमुनानगर हरियाणा से आए रागी भाई गुलजार सिंह व श्री गुरु तेग बहादुर कीर्तनी जत्था, मोहाली से आए बीबी राजवंत कौर इंटरनेशनल टाढ़ी जत्थे ने शब्द कीर्तन के माध्यम से संगत को होल्ले-महल्ले के पर्व पर व्याख्या कर बताया कि आज ही के दिन दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने अंनदपुर साहिब में सिक्ख कौम को जोर, जबर व जुल्म के खिलाफ तथा देश व धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र धारण कराए और जुल्म के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा दी।
गुरुद्वारा परिसर से पंज प्यारो की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी पालकी में सवार होकर नगर कीर्तन को निकाली गई। नगर कीर्तन में गतका पार्टी के हैरतअंगेज कारनामों को देख कर लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो गए। लुधियाना से आए पाइप बैंड ने दर्शकों का मन मोह लिया। नगर कीर्तन के दौरान संत रविदास मंदिर समिति व श्रीकृष्ण लीला कमेटी द्वारा हलवे के प्रसाद से साध संगत का स्वागत किया।
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के पीछे करनाल से आए कीर्तनी जत्थे के शब्द कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। नगर कीर्तन नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पर आकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का नगरवासियों जगह-जगह फूलों से वर्षा कर स्वागत किया गया।
धार्मिक कार्यक्रम में तीन दिन तक गुरु के अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया। सभा के प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह खालसा ने कार्यक्रम में पहुंची साध-संगत का आभार जताया। संचालन देवेंद्र सिंह खैरसाल ने किया। धार्मिक कार्यक्रम में ज्ञानी हरविंदर सिंह, सरदार बीर सिंह, बख्शीश सिंह, गुरपाल सिंह, डा. मनजीत सिंह, सरदार सतपाल सिंह, अरविंदर सिंह काका, हरप्रीत सिंह प्रीत, राजकुमार कालड़ा, जगदीश चावला, किशन चावला, इंद्रजीत सिंह, महेंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह, मुक्तयार सिंह, हरविंद्र सिंह रीशू, मनमोहन सिंह, गुरमीत कौर बेदी, अमनप्रीत सिंह, अमरदीप सिंह, बीबी प्रकाश कौर आदि ने धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें