जीवन को सुखी बनाने के लिए करें नियमों का पालन
सहारनपुर। श्री कृष्णा परिवार द्वारा एवन कालोनी में आयोजित नौ दिवसीय देवी भागवत कथा में आचार्य रजनीश ने जीवन को सुखी बनाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मां भगवती ने दस नियमों के बारे में कहा है, जिनसे जीवन सुखी होता है। इनमें तप, संतोष, आस्तिकता, दान, देव पूजन, शास्त्र श्रवण, लज्जा, सद्बुद्घि, जप और हवन शामिल है। प्रत्येक मनुष्य को इन नियमों का पालन करना चाहिए। इसमें आचार्य अनुज, आशू, नीरज गोयल, मोहित गोयल, संजीव गुप्ता, आरसी शर्मा, अजय शर्मा, दिनेश गुप्ता, शाम कुमार मौजूद रहे।