सहारनपुर। विद्युत निगम द्वारा मोहल्ला गोटेशाह में इशरत राइस मिल परिसर में बृहस्पतिवार को विद्युत मैत्री समाधान मेले का आयोजन किया जाएगा। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक विद्युत मैत्री समाधान मेले का आयोजन इशरत राइस मिल परिसर गोटेशाह में किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिसमें उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन दिए जाएंगे, विद्युत लोड बढ़ाया जाएगा, गलत बिलों को ठीक किया जाएगा, बिजली बिलों का भुगतान किया जा सकेगा, खराब मीटर बदले जाएंगे एवं बिजली से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।