अतिक्रमण हटाने की मांग
गंगोह। गंगोह मित्र मंडल के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि नगरपालिका शासन की मंशा के अनुसार काम नहीं कर रही है। नगर में नालों पर हुए अतिक्रमण को उन्होंने अवैध मानने के बावजूद हटाया नहीं हे। उन्होंने अति शीघ्र सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।