फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका गरीब परिवारों को बांटेगी नीले व हरे डस्टबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका गरीब परिवारों को बांटेगी नीले व हरे डस्टबिन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। स्वच्छ भारत मिशन व स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2018 के अंतर्गत शनिवार को नगरपालिका परिषद में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइमरी, जूनियर, इंटरमीडिएट व डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद में कार्यशाला में जिला प्रोग्रामर रवीश कुमार ने प्राचार्यों से स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को स्वच्छता के विषय में जागरूक करने की अपील की। अपने आसपास साफ-सफाई रखे। कूड़ा नगरपालिका के वाहन में ही डाले। स्कूलों में सफाई हेतु समिति बनाई जाए। कूड़े के लिए नीले व हरे डस्टबीन का प्रयोग करें। समाजसेवी जमालुद्दीन अंसारी को नगरपालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य हमारी दैनिक चर्या में होना चाहिए। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि पालिका अपने संसाधनों से गरीब परिवारों में नीला व हरा डस्टबिन वितरित करेगी। हरे डस्टबिन में फल, मांस, मछली, अंडे, पेड़ पौधों के पत्ते तथा बचा हुआ खाना व सब्जी आदि डाली जाए। जबकि नीले डस्टबिन में कागज, लोहा, गत्ता, रबड, फाइबर, पॉलीथिन व कार्ड बोर्ड आदि डाला जाए। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने शिक्षक बच्चों के माध्यम से सफाई का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाए। बच्चों को गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं। बच्चों के अंदर सफाई प्रति जागरूकता पैदा करें। बच्चों के नाखून व बाल चेक किए जाएं। इस मौके पर सतेंद्र धीराणा, मो. अकबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें