जूडोे में मंडलीय टीम के खिलाड़ी चयनित
सहारनपुर। जूडो का मंडलीय ट्रायल शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। टीम का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों के बीच खूब जोर आजमाइश हुई। चयनित खिलाड़ी 21 जनवरी से स्पोर्ट्स स्टेडियम शुरू हो रही राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
मंडलीय ट्रायल में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी स्पर्धा के बीच आठ बालकों और आठ बालिकाओं का चयन किया गया। बालकों में कमलकांत पंवार, अतुल कुमार, अतिन काम्बोज, साहिब पाल, अखिल सैन, आकांक्षु राणा, प्रक्षाल जैन, अनंगपाल अपना चयन कराने में सफल रहे। बालिकाओं में आयुषी, अंजली ओजवाल, मेघा रावत, गिन्नी सैनी, नीशू, पारुल लाल, वैभवी और भूमिका जैन का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में विवेक गर्ग, श्वेतांक चौहान, राजी शर्मा, राहुल नायक, वरुण भारद्वाज, रिदम गुप्ता, याशिका कांबोज, प्रदीप कुमार, प्रीति, दानिश और असद रहे। इस मौके पर आरएसओ प्रेम कुमार, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, सहारनपुर जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बॉक्सिंग के ट्रायल दिखाए पंच
सहारनपुर। राज्य सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 25 से 28 जनवरी तक वाराणसी में होगी। इस प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। टीम में जगह बनाने को खिलाड़ियों ने अपने पंच की पावर दिखाई। अभिषेक राणा, आकाश पुंडीर, गौरव कुमार, अभिषेक कुमार, अभय राणा, साहिल मंसूरी, अक्ष गौतम, प्रत्युष शर्मा, वंश कुमार, विनीत चौधरी, डेविड, मोहम्मद अली, हर्षित सिंह, अर्पण, व्योम पुंडीर, आशीष कुमार, अतुल कुमार, वंश धामा चयन कराने में सफल रहे। निर्णायकों में प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, प्रताप सैनी, आर्यन मलिक और रविंद्र कुमार शामिल रहे। ट्रायल के दौरान काशी नरेश यादव, प्रवीण यादव, जयेंद्र, शारिक हुसैन, श्याम सिंह, योगेश राठी आदि मौजूद रहे।