फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइनबोर्ड ना लगा होने से परेशान हो रहे रिटायर्ड कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जैन कॉलेज रोड स्थित एक विभाग के कार्यालय का साइन बोर्ड ना लगाने की वजह से रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खानआलमपुरा निवासी वीरेंद्र पाल ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। वीरेंद्र पाल का कहना है कि जैन कॉलेज रोड पर ईपीएफ का दफ्तर हैं। रोजाना अपने कार्य के लिए सैकड़ों कर्मचारी कार्यालय में आते हैं, लेकिन कहीं पर भी ईपीएफ कार्यालय का साइन बोर्ड नहीं लगा है। इससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपी कर्मचारी को हटाने की मांग
सहारनपुर। किसान नेता साकेश चौधरी ने जिला पंचायत राज विभाग में तैनात भ्रष्टाचार के आरोपी कर्मचारी को हटाए जाने की मांग की है। मामले की शिकायत मंडलायुक्त से की गई। साकेश चौधरी का कहना है कि सहारनपुर जिला पंचायत राज विभाग में तैनात एक कर्मचारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सीडीओ द्वारा जांच कराने पर आरोप सही पाए गए थे। इसके चलते कर्मचारी का शामली स्थानांतरण कर दिया गया था। मगर सांठगांठ से कर्मचारी ने फिर अपना स्थानांतरण सहारनपुर में करा लिया है। किसान नेता ने इस मामले में मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें